युवक पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास और हवाई फायरिंग के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

AVTS भूपानी की टीम ने वारदात में प्रयोग स्कॉर्पियों गाडी को किया बरामद

फरीदाबाद : अपराध शाखा AVTS भूपानी की टीम ने थाना तिगांव क्षेत्र में युवक पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा हवाई फायरिंग करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भविष्य उर्फ भोला निवासी गांव भुआपुर, फरीदाबाद तथा लक्ष्य उर्फ लक्की निवासी गांव मुरतजापुर, जिला गाजियाबाद (हाल निवासी तिगांव) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव भुआपुर निवासी रविन्द्र की शिकायत पर थाना तिगांव में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, 7 जून 2026 की शाम करीब 8 बजे एक कार में सवार कुछ युवक उनके घर के बाहर तेज रफ्तार से चक्कर लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की तथा उनके भतीजे पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। उसी रात भविष्य उर्फ भोला, राहुल उर्फ दौला, नवनीत, लक्ष्य तथा अन्य साथी दोबारा शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने गाली-गलौज की और हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास किया। जिस शिकायत पर थाना तिगांव में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित भविष्य अपने एक परिचित की कार लेकर साथियों के साथ क्षेत्र में हवाबाजी कर रहा था। शिकायतकर्ता द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और जिसके चलते उसने गाडी से शिकायकर्ता के परिवार के सदस्य को चोट पहुंचाने की कोशिश भी की थी और फिर भविष्य, अपने साथी लक्ष्य व अन्य के साथ देर रात शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

भविष्य उर्फ भोला को माननीय न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि सह-आरोपित लक्ष्य उर्फ लक्की को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!