गांजा बेचने के अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, 918 ग्राम गांजा बरामद

क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 16 जून को फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम द्वारा गांजा बेचने के 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पवन के कब्जा से 410 ग्राम व फईम के कब्जा से 508 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये 16 जून को पवन(45) वासी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद को सेक्टर-72 बी.पी.टी.पी से काबू किया जिसके पास से 410 ग्राम गांजा बरामद हुआ, आरोपित के खिलाफ थाना बी.पी.टी.पी में एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने फईम को 508 ग्राम गांजा सहित आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर 58 में मामला दर्ज किया जाकर कार्रवाई की गई है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!