गांजा बेचने व उपलब्ध करवाने वाला दो आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाही करते हुए गांजा बेचने व उपलब्ध करवाने वाला दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 09 फरवरी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए सौरभ(20) वासी बसेलवा कालोनी फरीदाबाद को 256 ग्राम गांजा सहित बसेलवा कालोनी से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना खेडीपुल फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सौरभ 500 ग्राम गांजा सतीश(22) वासी भूढ कालोनी फरीदाबाद से 4000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिस पर क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने सतीश को भूढ कालोनी एरिया से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!