अवैध नशा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 7.30 ग्राम स्मैक व 300 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 4 फरवरी को अपराध शाखा सेक्टर-48 व अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने अवैध नशा बेचने बारे अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए प्रवीन वासी सुंदर कॉलोनी, फरीदाबाद को 300 ग्राम गांजा सहित नियर आसियाना फ्लैट, सेक्टर-56 के पास से काबू किया, वहीं अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने दिपक वासी एस.जी.एम. नगर फरीदाबाद को 7.30 ग्राम स्मैक सहित SGM नगर एयरफार्स ग्राउड के पास से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।



