समाजसेवी नवीन ग्रोवर और उनकी टीम ने भड़ाना चौक मार्केट को सैनिटाइज किया व गरीबों को खाना बांटा

फरीदाबाद, 4 जून। कोरोना महामारी से जहां देश जूझ रहा है वहीं कुछ सामाजिक संस्थाऐं और सामाजिक लोग अपनी-अपनी तरफ से लोगों की सेवा में लगे रहे व लगे हुए हैं। ऐसे में नंगला रोड भड़ाना चौक मार्केट, एन.आई.टी. फरीदाबाद को समाजसेवी नवीन ग्रोवर और उनकी टीम ने सैनिटाइज किया। नवीन ग्रोवर के साथ उनकी टीम में देवेंद्र, डॉ धर्मेन्द्र नांदल, विजय सिंह, जितेंद्र आदि का भी विशेष सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि उनकी टीम लगातार पूरे लॉक डाउन में जरूरतमंदों को खाना वितरित जैसे सामाजिक कार्य करते आ रहे है। वहीं ग्रोवर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बार-बार हाथ धोए, घर के बाहर निकलते समय मुंह पर हमेशा मास्क लगाकर रखें, लोगों से दूरी बनाए रखें और अपने व परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वहीं डॉ. धर्मेन्द्र नांदल का कहना है कि कोरोना जैसी महामारी के समय में लोगों को बढ़-चढक़र जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। जिस से जितना हो सके गरीबों की मदद करे व देश में एकता की मिसाल कायम करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!