चोरी के अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल व 1,280 रुपये बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-56 तथा DLF की टीम ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा 1,280 रुपये नकद बरामद किये गये हैं। जिनको जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र में दुकान से नकदी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए सलमुद्दीन उर्फ चिमा निवासी गांव सोफता, जिला पलवल को गिरफ्तार किया है। जिससे चोरी की रकम में से 1,280 रुपये नकद बरामद किये गये हैं।
वहीं, अपराध शाखा DLF की टीम ने थाना सारन क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अहसान उर्फ रेटू निवासी गांव धौज, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से मामले में चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।



