चोरी की 2 मोटरसाईकिल बरामद, अपराध शाखा AVTS की टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा AVTS की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 2 मोटरसाईकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को थाना धौज, फरीदाबाद में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने नसीम वासी साहर कॉलोनी गाँव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उससे चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है।
इसी प्रकार अपराध शाखा AVTS की टीम ने थाना मुजेसर में दर्ज एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में आरोपित मुकीम उर्फ़ कन्झा वासी निवासी गांव मुढीबास नुहूँ को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है। दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।



