अवैध नशा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4.09 ग्राम स्मैक व 410 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 13 जनवरी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर व अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने अवैध नशा बेचने बारे अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए सुमित कुमार(21) वासी सेक्टर-3 फरीदाबाद को 4.09 ग्राम स्मैक सहित लक्कडपुर रोड सराय के पास से काबू किया, वहीं अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने आकाश(22) निवासी गांव मुजेसर फरीदाबाद को 410 ग्राम गांजा सहित ओल्ड प्रेस कॉलोनी फरीदाबाद के पास से से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।



