दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी व मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS व NIT की टीम ने दो वाहन चोरो को चोरी की स्कूटी व मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा AVTS की टीम ने पंकज(26) वासी कोतवाली फरीदाबाद को चोरी की स्कूटी सहित करनेरा फरीदाबाद से व अपराध शाखा NIT ने भारत शर्मा(56) वासी गांव गोच्छी फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित सेक्टर 56 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।



