घर मे काम करने वाले पेंटरों ने दिया था चोरी की वारदात को अंजाम, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों से एक लाख रूपये व चोरीशुदा आभुषण बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी निरंतर में अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने घर में पेंट का काम करने वाले तीन आरोपियों को चोरी के मामले में किया गिरफ्तार।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामचन्द्र कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अक्टूबर माह में उसके घर पर पेंटिंग का काम चल रहा था। काम खत्म होने के कुछ दिन बाद जब उसने अपना सामान चेक किया तो पाया कि कोई उसके घर से उसके आभूषण चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत (27) वासी बहतौला, मथुरा हाल ताजपुर पहाडी, बदरपुर, राम किशन (29) वासी मनहवाई, ऐटा व दीपक (23) वासी उसानी, फिरोजाबाद हाल ताजपुर पहाडी, बदरपुर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर पर पेंटिंग का काम किया था, जिस दौरान उन्होंने महिला को आभूषण रखते हुए देख लिया था और मौका पाकर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से एक लाख रूपये जो उन्होंने चैन को बेच कर लिये थे व अन्य चोरी किये हुये आभुषण बरामद किये है। तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!