सी आर पी एफ, ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस ने 100 पौधे रोपे

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 27 बटालियन के सौजन्य से विद्यालय की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड तथा जूनियर रेडक्रॉस ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया। ब्रिगेड अधिकारी तथा जूनियर रेडक्रॉस काउन्सलर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि आज सी आर पी एफ 27 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट मनीष कुमार एवम् उन के बीस सहयोगियों की टीम के साथ समस्त विद्यालय के स्टाफ ने जामुन, बरगद, पीपल, शीशम तथा नीम के सौ पौधे रौपे। सुबह से ही केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 27 वीं बटालियन के बीस जवानों की टीम ने विद्यालय के मैदान में गड्ढे खोदे और उन में छायादार पौधे लगाने शुरू किए, प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तथा जहां भी व्यवस्था बन सके अधिक से अधिक पौधे लगा कर उन्हें पालने पोसने की आवश्यकता है ! उन्होंने पूरी बटालियन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एन एच तीन फरीदाबाद के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि उन्हें सी आर पी एफ के सौजन्य से पौधरोपण का सुअवसर प्राप्त हुआ।

मनचंदा ने कहा कि वे अपने सारे अध्यापकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों की ओर से सी आर पी एफ की 27 बटालियन, असिस्टेंट कमांडेंट मनीष कुमार, उनके सभी जवानों तथा राम प्रकाश सहित हवलदार और अन्य उपस्थित जवानों का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। प्राचार्य ने कहा कि उन का समस्त स्टाफ इन सभी सौ पौधों को समय समय पर पानी देंगे ताकि ये बड़े होकर वृक्ष बने तथा हम सभी शुद्ध वायु और स्वच्छ पर्यावरण निर्बाध रूप से प्राप्त कर सके।उन्होंने कहा कि हमारे जवान देश और सीमाओं के सजगता से रक्षा करने के साथ साथ  सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर हमें भी सामाजिक कार्यों से जुड़ने की तथा और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की प्रेरणा दे रहे हैं। रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने 27 वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट मनीष कुमार तथा उन के सभी अधिकारियों, जवानों के साथ साथ अपने अध्यापकों जसनीत कौर, पूनम, अमृत कौर, अंशुल, रेणु, प्रवीण, संजय मिश्रा, प्रेमदेव यादव, सूबे सिंह, निशा, पूनम, शीतु, शिवानी, आशा, सविता सहित का पौधरोपण जैसे पुनीत कार्य में सहयोग करने पर आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!