चोरी के मामलें में थाना तिंगाव की टीम ने किया आरोपी को गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

फरीदाबाद 13 दिसंबर : लोकेश वासी गांव तिंगाव फरीदाबाद की एक लिखित शिकायत पर थाना तिंगाव फरीदाबाद मे ङीजे के सामान चोरी का मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया की उसने अपना ङीजे का सामान घर मे रखा हुआ था सुबह उठकर देखा तो सामान मे से 2 एम्प्लिफायर,1 मिक्सचर, 1 ङीवीङी नही मिला जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति घर से चोरी करके ले गया ।

मामले में कार्रवाई करते हुए थाना तिंगाव की टीम ने आरोपी आमिर वासी गाँव तिंगाव फरीदाबाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है इसी क्रम मे कार्रवाही करते हुए आरोपी गुलाम मौहम्मद उर्फ भूरा वासी गांव चैहला बुलन्दशहर यू0पी0 बा उम्र 32 साल को अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सुचना के अंतर्गत कार्रवाही करते हुए थाना तिंगाव की टीम ने सैक्टर 12 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिससे 2 एम्प्लिफायर ,1 मिक्सचर बरामद किया है।

अपराधिक रिकार्ङ अनुसार आरोपी गुलाम पर पूर्व मे चोरी का एक मामला थाना तिंगाव फरीदाबाद मे दर्ज है पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांङ पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!