समाज की ज्वलंत समस्याओं पर वैश्य विकास मंच करेगा विचार गोष्ठी

पिछले 29 वर्षों से समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे संगठन वैश्य विकास मंच की कार्यकारिणी की एक बैठक मंच के प्रधान आइ.सी. गुप्ता की अध्यक्षता में कोषाध्यक्ष पवन गोयल के सेक्टर 16 स्थित निवास पर संपन्न हुई।

मंच के महासचिव केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि आगामी 15 जून को मंच 20वी विचार गोष्ठी का आयोजन सेक्टर 19 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में करेगा जिसमें समाज की ज्वलंत समस्याओं पर समाज के लोग अपने विचार प्रकट करेंगे। मंच के सलाहकार दिनेश मित्तल ने सभी वैश्य समाज के लोगों से विचार गोष्ठी में शामिल होने की अपील की है। इस बैठक में पूर्व प्रधान नानक चंद्र अग्रवाल, शिवकुमार मंगला, उमेश चंद्र गोयल, विनेश अग्रवाल, मदन गोयल, विपुल गोयल आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!