वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद- 22 नवम्बर : बता दे कि 29 मार्च को थाना शहर बल्लबगढ़ में असलम अली वासी संजय कॉलोनी पार्ट-1 पटेल चौक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 29 मार्च को वह किसी काम से बल्लबगढ पंचायत भवन में गया था। मोटरसाईकिल को पंचायत भवन में खडा करके काम करे लिए गया था। जो वापस आया तो मोटरसाइकिल नही मिली। जिसकी चोरी का मामला थाना शहर बल्लबगढ़ में दर्ज है।

आरोपी थाना सेक्टर-58 के अवैध हथियार के मामले में जेल में बंद था। अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत से पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मोटरसाइकिल को आरोपी के घर से बरामद किया गया है। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!