तिगांव में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के चुनावी अभियान में जुट रही भीड़

एक दर्जन चुनावी सभाओं में मांगा कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन

तिगांव, 17 सितंबर। तिगांव क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने मंगला को क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित किया वहीं कई जगह डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों से आर्शीवाद भी लिया। इस दौरान उनके समर्थन में जगह-जगह भारी संख्या में लोगों ने एकजुट हो अपने समर्थन का ऐलान किया।

उपस्थित लोगों के समर्थन से गदगद कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने कहा कि इस बार लोगों में जो जोश और उत्साह बना हुआ है उससे साफ है कि इस बार तिगांव क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर तिगांव क्षेत्र के विकास व रोजगार के द्वार खोलने का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में समूचा क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है। सडक गडडों में तब्दील हो गई हैं वहीं चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के काम नहीं होता। वहीं महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसान, कमेरा वर्ग, कर्मचारियों को हक नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने व्यापारियों को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने लोगों को कहा कि समूचे हरियाणा में कांग्रेस केे पक्ष में लहर चल रही है और निश्चित तौर पर पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता तिगांव क्षेत्र की जनता के बीच घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी के प्रचार व प्रसार में जुट जाएं और स्वंय रोहित नागर बनकर कांग्रेस को बडी जीत दिलाने का कार्य करें। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर तिगांव क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!