टेलीग्राम टास्क के नाम पर ₹1,32,573 रुपए की ठगी, घर बैठे कमाई करने का लालच से देकर की गई थी महिला से ठगी

साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 5 आरोपितों को किया काबू, ₹1,32,573 व 3 फोन बरामद

फरीदाबाद : साइबर ठगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से लालच देकर आमजन के साथ साइबर ठगी की जा रही है, ऐसे ही एक मामले में टेलीग्राम पर टास्क देखकर घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने के घटनाक्रम में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक महिला सहित 5 लोगों को मध्य प्रदेश के शिवपुरी,ग्वालियर, गुना से गिरफ्तार किया है। साइबर थाना की टीम ने ठगी की राशि व 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सबसे पहली गिरफ्तारी योगेश रावत (28) निवासी गांव आदमपुर जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के रूप में हुई, जिसको साइबर थाना की टीम ने तकनीकी सहायता से 10 जुलाई को गुना, मध्य प्रदेश से काबू किया। वह खाता प्रोवाइडर है, जिसने घनश्याम लोढ़ा का खाता अमित अग्रवाल (32) निवासी गांव भौती शिवपुरी मध्य प्रदेश को दिया था। योगेश रावत की पूछताछ पर अमित अग्रवाल को भी टीम ने 10 जुलाई को शिवपुरी, मध्य प्रदेश से काबू किया गया।

जांच में सामने आया कि अमित अग्रवाल व योगेश रावत आपस में टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क में थे। अमित अग्रवाल टेलीग्राम पर Money view ग्रुप में जुड़ा हुआ था, यह ग्रुप कंबोडिया से ऑपरेट जा रहा था। अमित अग्रवाल ठगों को खाता उपलब्ध कराता था और साथ ही खातों से नगदी निकलवा कर पैसे को USDT में कन्वर्ट कराकर ग्रुप में उपलब्ध लिंक के माध्यम से आगे विदेश में बैठे ठगों को भेज देता था।

योगेश रावत की पूछताछ में अनिकेत संजय श्रीवास उर्फ अनु वासी सुभाष नगर मुरैना मध्य प्रदेश व घनश्याम लोढ़ा (50) निवासी गांव फतेहगढ़ गुना मध्य प्रदेश को 12 जुलाई को साइबर थाना की टीम ने गुना से गिरफ्तार किया गया। घनश्याम खाताधारक है तथा अनिकेत ने घनश्याम का खाता योगेश रावत को उपलब्ध कराया था।

अपराध शाखा की टीम ने ग्वालियर की कोशीपुरा क्रेशर कॉलोनी की रहने वाली एक महिला खाताधारक को भी काबू किया है। जिसका खाता उसके एक जानकार ने अमित अग्रवाल को दिया था ।

बता दें कि 29 जून को भारत कॉलोनी, नहर पार की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने अपने टेलीग्राम पर एक विज्ञापन देखा कि घर बैठे पैसे कमाओ, जैसे ही उसने लिंक को क्लिक किया तो उसे बताया गया कि Myntra के प्रोडक्ट को प्रमोट करने का टास्क होगा और प्रत्येक टास्क को करने के लिए पैसा मिलेगा। फिर उसको रजिस्ट्रेशन के लिए मैसेज आया और उसने अपने आपको रजिस्टर करा दिया, जिसके लिए उन्होंने ₹300 ऑनलाइन जमा कराये गये। फिर शिकायतकर्ता को 20 टास्क पूरे करने के लिए दिए गये, टास्क पूरा करने के बाद उसके खाता में 1000 से अधिक रुपए का लाभ प्राप्त हुआ। इसके बाद ठगों ने उसे पेड टास्क बारे बताया। जिनकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने 17 व 18 मई को विभिन्न खातों में क्यूआर कोड के माध्यम से ₹1,32,573 ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने Myntra के नाम से अपनी इंस्टाग्राम आईडी बना रखी थी, जब उसने पैसे निकालना चाहे तो नहीं निकल पाई। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर सेंट्रल में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!