नैशनल इन्वायरमेंट कॉन्क्लेव : एस.एफ.डी ( विकासार्थ विद्यार्थी) द्वारा आयोजित किया गया दो दिवसीय कार्यक्रम

– नैशनल इन्वायरमेंट कॉन्क्लेव’ लखनऊ में डॉ. पुनीत द्विवेदी वक्ता

-एस.एफ.डी ( विकासार्थ विद्यार्थी) द्वारा आयोजित किया गया था यह दो दिवसीय कार्यक्रम।

-डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (लखनऊ) में दिनांक १-२ अप्रैल को हुआ आयोजन।

-देश के विभिन्न राज्यों से हज़ारों की संख्या में पर्यावरण प्रेमी युवा उपस्थित रहे।

-विभिन्न कार्यशालाओं एवं पैनेल डिस्कशन के द्वारा सस्टेनेबल डेवलपमेंट एवं भारतीय पद्धति के बारे में पर्यावरण प्रेमी युवाओं का हुआ प्रबोधन।

-इंदौर स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर डॉ पुनीत द्विवेदी (प्रोफ़ेसर एवं समूह निदेशक, मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स) बतौर वक्ता आमंत्रित रहे।

उ.प्र. : लखनऊ (उ.प्र.) में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण कांक्लेव में वक्ता के रूप में इंदौर स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर डॉ पुनीत द्विवेदी आमंत्रित रहे। बता दें कि एस.एफ. डी (विकासार्थ विद्यार्थी) द्वारा डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला एवं “नैशनल इन्वायरमेंट कॉन्क्लेव” में देश भर से लगभग दो हज़ार पर्यावरणविद् उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दूसरे दिन इंदौर के मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स के समूह निदेशक एवं स्वच्छ इंदौर के ब्रांड एंबेसडर डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी ने प्रतिभागी पर्यावरण-प्रेमियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया एवं इंदौर स्वच्छता के अभिनव प्रयोगों की जानकारी दी। डॉ. द्विवेदी ने अपने वक्तव्य एवं पैनेल डिस्कशन के बाद आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में जिज्ञासु प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये। बता दें कि डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी प्रथम स्वच्छता सर्वेक्षण से इंदौर नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रहे हैं।

डॉ. द्विवेदी के साथ अन्य अतिथि वक्ताओं एवं पैनेलिस्ट के रूप में प्रो० चंद्र कुमार सिंह (टी.ई.आर.आई, दिल्ली), प्रो० सचिन मंदवाग्ने (नागपुर), श्री राज मदनकर (महाराष्ट्र) उपस्थित रहे। डॉ. पुनीत द्विवेदी ने कचरे के पृथक्करण, थ्री-आर, प्लास्टिक मुक्त इंदौर, कान्ह नदी के पुनर्जीवन के प्रयासों, गीले कचरे से सी.एन.जी/ मीथेन गैस उत्पादन, सी.एन.जी से सिटी बसों का संचालन, देश-विदेश के विभिन्न लोकल बॉडी, नगर पालिकाओं एवं नगर निगमों को इंदौर स्वच्छता मॉडल से सीख लेने हेतु आयोजित होने वाले नियमित कार्यक्रमों एवं जनजागरण अभियान, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज, समग्र स्वच्छता हेतु स्टार्टअप इकोसिस्टम के योगदान, आदि को सस्टेनेबिलिटी से जोड़कर प्रतिभागियों को समझाया।

डॉ. द्विवेदी ने जल-जंगल-ज़मीन-जन और जानवर से संबंधित पर्यावरण संरक्षण की एक कहानी से अपना वक्तव्य प्रारंभ किया और प्रकृति के सस्टेनेबल डेवलपमेंट की अवधारणा जो भारतीय जीवन दर्शन का अभिन्न अंग है,पर प्रकाश डाला। डॉ. पुनीत द्विवेदी की इस उपलब्धि पर मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स इंदौर के प्रेसीडेंट श्री अरुण खरया, चेयरमैन डॉ. अनिल खरया, उपाध्यक्ष श्री शांतनु खरया ने बधाई दी और कहा कि “पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु समाज में जनजागरण हेतु समुचित व्यवस्थाओं को विकसित करना समय की माँग है।” एस.एफ डी की राष्ट्रीय संयोजक एवं सह-संयोजिका ने कार्यक्रम का सफल संयोजन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!