‘अग्निपथ’ के विरोध में जल रहा देश, फूटा युवाओं का गुस्सा

फरीदाबाद : अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध तेज हो गया है। विरोध का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है। कई जगह युवा रेलवे ट्रैक पर भी उतरे हैं और ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया है। बिहार के कई स्टेशनों पर ट्रेन पर पथराव किया गया है।
वहीं हरियाणा के पलवल में भी जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। एक तरफ जहां गाडिय़ां फूंक दी गई वहीं पथराव भी देखने को मिला।



