आईटीआई फरीदाबाद के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

फरीदाबाद, 08 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान में आज एनआईटी पांच स्थित आईटीआई के सभी एनसीसी कैडेट, शिक्षक छात्र द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा एनआईटी पांच स्थित आईटीआई से प्रारम्भ होकर गांधी कॉलोनी आईटीआई रोड, भगत सिंह चौक से केसी सिनेमा हॉल होते हुए पुनः संस्थान में जाकर समाप्त हुई।

वाइस प्रिंसिपल ओमप्रकाश ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जोड़ते हुए देशभक्ति से सराबोर किया जा रहा है। लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत फरीदाबाद शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों सहित जन-जन में भरपूर जोश उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे भी लगाए। आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के साथ हर घर तिरंगा लगाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने नगर भ्रमण करके लोगों को जागरूक किया व आमजन से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।

इस अवसर पर जगवीर और विनोद गोयल, दोनों समूह प्रशिक्षक और कप्तान रविंदर पाल अत्री मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!