आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

  • आरोपियों से एक लैपटॉप, एलईडी टीवी, 5 मोबाइल फोन के साथ सट्टा पर्ची बरामद।

फरीदाबाद : डीसीपी नरेंद्र कादयान के द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की टीम ने आईपीएल मैच में सट्टा लगा बाकर खिलौने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी राहुल उर्फ कालीस, मनोज उर्फ सुरज और सन्दीप बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को थाना सिटी बल्लभगढ़ के क्षेत्र से रेड कर कबू किया है। तीनों आरोपियों से मौके पर तलाशी के दौरान एक लैपटॉप, एलईडी टीवी, 5 मोबाइल फोन के साथ सट्टा पर्ची बरामद किए गए हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी लखनऊ और कोलकाता के बीच में चल रही मैच पर सट्टा खिला रहे थे। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!