उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी ने कृतिका शुक्ला को दी बधाई

फरीदाबाद : उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी ने कृतिका शुकला को उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में भारत में 14 नंबर व फरीदाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने सहयोगी कुलदीप कौशिक, मीनाक्षी भारद्वाज, नीलम गुप्ता के साथ जाकर उन्हें बुक्के देकर व मिठाई से मुँह मीठा कराकर बधाई दी। उषा रानी ने कहा कि कृतिका शुक्ला की उपलब्धि से पूरा बल्लबगढ़ शहर गौरवान्वित है। इस दौरान कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल और कांग्रेसी नेत्री धर्मवती, सत्यम और उनके अन्य साथी भी मौजूद थे।

उषा रानी का कहना है कि कृतिका ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी कार्य में बेटो से कम नहीं है। कृतिका ने यह मुकाम हासिल करके युवा पीढ़ी को यह शिक्षा दी है कि पढ़ाई करके हम अपना लक्ष्य हासिल कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!