उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद में 7 सड़कों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

  • जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे

फरीदाबाद, 10 अक्टूबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं फरीदाबाद जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला 11 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला जिला लोक सम्पर्क जनपरिवाद सीमित की बैठक में आई शिकायतों का निवारण करेंगे।

इससे पूर्व हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जिला फरीदाबाद की सात विभिन्न सड़कों का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। इनमें कुरेशीपुर से नगला गुजरां सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कुराली से भूखा वाया फैजपुर अटाली व मोटूका, शाहजहांपुर खादर से लतीफपुर सड़क का निर्माण, अरवा पंटून पुल से शाहाजापुर गांव फतेहपुर अट्टा तक सड़क निर्माण, फरीदाबाद जसाना, चिरसी, मंझावली के चार मार्गीय सड़कों का शिलान्यास करेंगे। जबकि फरीदाबाद सूरजकुंड सड़क पर बने फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!