ऊँ श्री ब्राह्मण समाज फरीदाबाद ने किया झंड़ारोहण

फरीदाबाद। 74 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ऊँ श्री ब्राह्मण समाज फरीदाबाद द्वारा एस एम आर पब्लिक स्कूल डबुआ कालोनी पर झंड़ारोहण किया गया। झंड़ारोहण समाज के अध्यक्ष पं विनोद कुमार भारद्वाज द्वारा किया गया। सभी ने राष्ट्रगान गाकर जोश पैदा कर दिया। इसके उपरांत पं विनोद कुमार भारद्वाज ने अपने विचार रखे।

समाज के महासचिव पं अवधेश कुमार ओझा ने समाज द्वारा किए गये कार्यो का अपने विचारों में बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाज के गणमान्य लोगों में पं श्रीनिवास शर्मा, पं सुभाष चंद्र सोनक, पं रामनिवास कौशिक, पं रघुवीर शर्मा, पं मुकेश शर्मा, पं राजेश भारद्वाज, पं विवेक शर्मा, पं राहुल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!