एक महिला और दो बच्चों की हत्या

चंडीगढ़, 23 जनवरी ! चंडीगढ़ के मनिमाजरा इलाके में 45 वर्षीय महिला, उसकी बेटी और बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। तीनों का शव उनके घर से बरामद किया गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि मॉर्डन हाउस काम्प्लेक्स स्थित आवास से सरिता(45), उसकी बेटी सांची (21) और बेटे अर्जुन (16) का रक्त से सना शव बरामद किया गया।

चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसा लगता है किसी धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने कहा, “यह तिहरे हत्या का स्पष्ट मामला है ।’’ पुलिस ने बताया कि सरिता के पति संजय अरोड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना के सिलसिले में संजय से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा कि वे काम्प्लेक्स के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करेंगे। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से नमूने इक्ट्ठा करने के लिए फारेंसिक टीम भी वहां पहुंची है। मामले जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!