कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में निकाला रोष मार्च

फरीदाबाद : पिछले दिनों राजस्थान में जेहादी मानसिकता वाले लोगों द्वारा एक निर्दोष हिंदू कन्हैया लाल की सरेआम हत्या और बाद में आतंक फैलाने के लिए वीडियो जारी करने के विरोध एवं हिंदू एकता के समर्थन में फरीदाबाद के हिंदू संगठनों ने रोष प्रकट किया, जिसके बाद शहर में रोष मार्च निकालकर सरकार से ऐसी जेहादी मानसिकता को सख्ती से कुचलने की मांग की गई।

एकत्रित शहर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र भडाना (लाला) ने कहा कि देश में एक समुदाय तो धार्मिक उन्माद में हत्याएं कर रहा है और दूसरी तरफ देश के जिम्मेदार ओहदों पर आसीन लोग इन हत्याओं के लिए हिंदुओं को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हिंदुओं को अपने ही देश में इस तरह के दोहरे मापदंडों का शिकार होना पड़ रहा है। समय-समय की सरकारों ने धर्म निरपेक्षता के नाम पर जमकर मुस्लिम तुष्टिकरण किया है लेकिन अब यह सब असहनीय हो चुका है। सरकारों के धर्म निरपेक्षता के मुखौटे को बचाने के लिए देश का हिंदू अब अपनी गर्दनें नहीं कटवा सकता। उन्होंने कहा कि हिंदू कमजोर नहीं है, लेकिन वह अपनी चुनी हुई सरकारों से अन्याय के खिलाफ कार्रवाई करने और आतंकवाद का फन पूरी सख्ती से कुचलने की उम्मीद रखता है।

इस अवसर पर कर्मवीर आर्य, विश्व हिन्दू परिषद से सुनील, भाजपा किसान मोर्चा से रवि भडाना, भाजपा युवा मोर्चा से भरत भडाना, भाजपा पूर्वांचल से नरेश सिंह, विजय, बीरम कुमार, अभय भडाना, चौधरी राजेंद्र, श्याम सुंदर, पवन भाटी, जगत भडाना, प्रदीप आर्य, विनय मिश्रा, बाबू साहब ठाकुर, सरिता, मोनिका, कौशल्या, राखी, रानी व शैलेंद्री आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस रोष प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों की उपस्थिति और एकता देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!