किसान 31 जुलाई से पहले अपने बैंक खाते का सत्यापन ई-केवाईसी के माध्यम से करवाएं : डीसी जितेन्द्र यादव

फरीदाबाद, 26 जुलाई। डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जारी रखने के लिए किसान 31 जुलाई से पहले अपने बैंक खाते का सत्यापन ई केवाईसी के माध्यम से करवाएं। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार लघु एवं सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई है, जिसके तहत प्रति वर्ष 6000 रू० तीन किस्तों में चार महीने के अंतराल पर दिये जाते है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा करवाई जाती है। जो किसान अपने बैंक खातों को लिंक किन्हीं कारणों से नहीं कराएंगे तो पीएम किसान निधि योजना के तहत लाभ से वंचित रह सकते हैं।

कृषि उप निदेशक विरेन्द्र देव आर्य ने बताया कि इस योजना के तहत जिला फरीदाबाद के सभी लघु एवं सीमांत किसान पात्र परिवारों को इस स्कीम का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला फरीदाबाद में सरकार के आदेशानुसार उक्त स्कीम के लाभार्थियों का ई-केवाइसी करवाया जा रहा है। ताकि स्कीम के पात्र किसानों को मिल रहा लाभ जारी रखा जा सके। उन्होंने जिला के किसानों से अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभ जारी रखने के लिए 31 जुलाई 2022 से पहले नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर अपने बैंक खाते का सत्यापन ई-केवाईसी के माध्यम से करवा लें। उन्होंने बताया कि जिला में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15239 किसानों द्वारा अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई गई है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे निरंतर पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए 31 जुलाई से पहले अपने नजदीकी सीएससी पर जाकर ई-केवाईसी अपडेट करवा लें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!