कूड़ा उठाने वाली नई गाडिय़ों को झंडी दिखाकर रवाना किया मेयर मधु आजाद ने

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 24 दिसंबर। गुरुग्राम में कूड़ा कर्कट को उठाने की समस्या को देखते हुए ईको ग्रीन कंपनी की तरफ से कई गाडिय़ां बढ़ाई गई! इन बढ़ाई गई नई गाडिय़ों को हरी झंडी दिखा कर मेयर मधु आजाद ने बेरी वाला बाग़ से रवाना किया! कार्यक्रम में विधायक सुधीर सिंगला व कई पार्षद तथा शहर के बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे! इस कार्यक्रम के बाद लोगों में चर्चा थी कि ईको ग्रीन कंपनी के द्वारा कूड़ा उठाने के लिए पहले कितनी गाडिय़ां सभी वार्डों में लगाई गई थी इस का ब्यौरा जनता के सामने रखा जाये व अब जो गाडिय़ां कूड़ा उठाने के लिए बढ़ाई गई हैं उनकी सही व वास्तविक संख्या भी बताई जाये ताकि ईको ग्रीन कंपनी के द्वारा गाडिय़ों की संख्या ज्यादा बता कर घोटाला ना किया जा सके!

गुरुग्राम की आम जनता का यह भी कहना है कि इस बात की जानकारी नगर निगम जनता को दे कि ईको ग्रीन कंपनी के द्वारा गुरुग्राम के सभी वार्डों में कूड़ा संग्रह करने की व्यवस्था में कितने डंपर,कितनी गाडिय़ां व कितनी जेसीबी लगी हुई हैं! इसके अलावा जनता को निगम के द्वारा यह भी जानकारी दी जाये कि यहां के सभी वार्डों में निजी तौर पर ठेकेदारों ने कूड़ा उठाने के लिए कितनी छोटी रेहडिय़ां लगा रखी हैं! इस बात की सूचना भी जनता को चाहिए कि गली मौहल्लों में जो प्राइवेट तौर पर कूड़ा उठाने की रेहडिय़ां लगी हुई हैं वे निगम के कर्मचारियों व ठेकेदारों की है या किसी बाहरी ठेकेदार की है! अभी तक गुरुग्राम की जनता को इस बात की पूरी जानकारी नहीं हैं और कूड़े कर्कट को उठाने के लिए कई प्रकार के तरीके अपनाये जा रहे हैं जिनमें से कई गैर क़ानूनी भी हैं! सीधा-सीधा मतलब यह है कि कूड़े कर्कट को उठाने की व्यवस्था को सुचारु रूप से ठीक करने के मामले में तो अभी अँधेरे में ही लठ्ठ चलाने वाली कहावत साबित होती नजर आ रही है!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!