केदारनाथ अग्रवाल वैश्य रत्न सम्मान से अलंकृत

- हरियाणा कैबिनेट में वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग
फरीदाबाद : अग्रवाल वैश्य समाज की हरियाणा की वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ, समारोह में संगठन और समाजसेवा के लिए विशेष कार्य करने वाले वैश्यजनों को वैश्य रत्न, वैश्य गौरव और वैश्यश्री सम्मान से अलंकृत किया गया। इस मौके पर समारोह के उद्घाटनकर्ता विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि टीम बधाई की पात्र है जिसने ऐसा भव्य आयोजन कर प्रदेशभर के वैश्य बंधुओं का आतिथ्य किया है। समाज को संगठित रहने की सीख देते हुए उन्होंने कहा कि समाज के नाम पर सबको एकजुटता के साथ काम करना चाहिए!
वहीं इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज के द्विवार्षिक चुनाव में एक बार फिर ध्वनीमत से अशोक बुवानीवाला को आगामी दो वर्षों के लिए प्रदेश अध्यक्ष व राजेश सिंगला कुरूक्षेत्र को महासचिव चुना गया। बैठक में वैश्य समाज के लोगों ने हरियाणा कैबिनेट में वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।
चुनाव से पूर्व समाज का वार्षिक उत्सव बड़ें ही भव्य समारोह के साथ मनाया गया। वार्षिक उत्सव में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल मुख्यातिथि एवं विधायक नरेन्द्र गुप्ता बतौर उद्घाटानकर्ता मौजूद रहें। वहीं दिल्ली से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल तथा राष्ट्रीय नवचेतना मंच के संयोजक विजय सोमाणी ने भी बतौर विशिष्ट अतिथि अपनी गरीमायमी उपस्थित प्रदान की। समारोह का आयोजन कुलदेवी लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। समारोह में आए प्रदेशभर के वैश्य बंधुओं को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि रामनिवास गोयल ने कहा कि वैश्य समाज उन्नती का परिचायक है। चाहें देश की बात या किसी प्रांत की उसकी खुशहाली और विकास का रास्ता वैश्य समाज ही प्रदर्शित करता है। दिल्ली से आए पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने समाज को राजनीति का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि हमें ये बात समझ लेनी चाहिए कि राजनीति से ही से समाज के उत्थान का मार्ग प्रदर्शित होता है। समाजसेवा हो या व्यापार अगर हम राजनीतिक रूप से मजबूत है तो ही समाज का उत्थान संभाव है। राजनीति के प्रति हमें अपनी सोच सकारात्मकता के साथ एग्रेसिव भी रखनी होगी। बिना राजनीति के समाज का शोषण तो हो सकता है, लेकिन उत्थान नहीं।
समारोह अध्यक्ष एवं लगातार 7वीं बार समाज की बागड़ोर संभाल रहे अशोक बुवानीवाला ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताने के लिए प्रदेशभर के वैश्य समाज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज का ये प्यार और विश्वास न सिर्फ भावनात्मक रूप से बल्कि और भी अधिक जिम्मेदारी के साथ इस पद का निर्वहन करने के लिए मजबूत बनाने वाला है। समारोह के मंच से बुवानीवाला ने प्रदेश सरकार से अपनी कैबिनेट में वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग भी दोहराई, जिसका समस्त वैश्यजनों ने एकजुटता के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल रोहतक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता बहादुरगढ़, उपाध्यक्ष ललित बंसल, धीरज गोयल फरीदाबाद,महेश गोयल बल्लभगढ,पवन अग्रवाल अम्बाला, मनोज अग्रवाल, सत्यप्रकाश गर्ग समालखां, महिला अध्यक्ष सुशीला सर्राफ फतेहाबाद, चुनाव समन्वय समिति के चेयरमैन विकास गर्ग पिहोवा, छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश गर्ग कैथल, प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल,मोहित बंसल नरवाना, विनोद गोयल, नरवाना, सोशल मीडिया इकाई के प्रदेश संयोजक हिमांशु गर्ग कैथल, प्रदेश सचिव सुशील बिंदल, रोहतक लोकसभा अध्यक्ष प्रेमचंद गर्ग, बलराम गुप्ता दादरी, राजेश देवी सिंगला कैथल, ललित बंसल हिसार, प्रदीप ऐरन बेरी, सुनील बल्ली रोहतक, प्रवीण गर्ग व महावीर मित्तल सफीदों, फरीदाबाद लोकसभा अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, महिला लोकसभा अध्यक्ष रीना अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, कपिल सिंगला, अश्वनी सिंघल, अतुल सिंगला, सामलिया गुप्ता, धीरज गोयल, पंकज सिंगला, राजेश अग्रवाल, कैलाश गर्ग, रामकिशन बिंदल, बिशनचंद बंसल, योगेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल सहित अनेक वैश्यबंधु उपस्थित थे।
समारोह में संगठन और समाजसेवा के लिए विशेष कार्य करने वाले वैश्यजनों को वैश्य रत्न, वैश्य गौरव और वैश्यश्री सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मानित होने वालों में दादरी से बलराम गुप्ता व फरीदाबाद से केदारनाथ अग्रवाल को वैश्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। इसी तर्ज पर अम्बाला से अनीता सिंगला व सफीदों से सरोज गोयल को वैश्य गौरव तथा सिरसा से आकाश बंसल चाचाण को वैश्यश्री सम्मान से अलंकृत किया गया।



