क्राइम ब्रांच NIT ने चोरी करने के आरोप में एक चोर को धर दबोचा

  • आरोपी के कब्जे से 1 मोटरसाइकिल, 1 रेड्मी मोबाइल व गाड़ी की 1 बैटरी की गई बरामद|

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच NIT ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी रोहित को चोरी के आरोप गिरफ्तार किया है| आरोपी पर फरीदाबाद के विभिन्न थानों में चोरी के 4 मुकदमे शामिल हैं जिनमे 1 मुकदमा थाना मुजेसर, 1 थाना सूरजकुंड,1 थाना सेक्टर 7 और 1 मुकदमा थाना सेक्टर 31 में दर्ज है|

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की पूर्ति करने के लिए पैसों की आवश्यकता के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देता था| आरोपी के कब्जे 1 मोटरसाइकिल, 1 रेड्मी मोबाइल व गाड़ी की 1 बैटरी बरामद की गई| आरोपी रोहित उर्फ पोली पुत्र नारायण दत्त, गांव हरचंदपुर, जिला अलवर राजस्थान का रहने वाला है जिसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!