क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 ने गांजा पत्ती तस्करी करने वाले आरोपी अमित को 40 किलोग्राम गांजा सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राईम नरेद्र कादियान के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित को 40 किलोग्राम गांजा पत्ती सहित क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमित बल्लबगढ़ के गांव ऊँचा गाँव का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बीपीटीपी के एरिया से 40 किलोग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अवैध नशा स्पलाई करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी पिछले 3-4 महिने से अधिक पैसे कमाने के लालच में गांजा पत्ती फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों पर स्पलाई करता है। आरोपी ने बताया कि वह पलवल किसी व्यक्ति से गांजा पत्ती खरीद कर लाता है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि मामले की गहनता से पूछताछ की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!