गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेस का बल्लभगढ में विशाल प्रदर्शन

  • करणदलाल, ललित नागर व उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार को जमकर कोसा

फरीदाबाद। भाजपा शासन मे बढती मंहगाई, भ्रष्टाचार, बढती वेरोजगारी, चौपट कानून व साफ सफाई व्यवस्था तथा तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में आज युवा कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशाल प्रदर्शन बल्लभगढ शहर के मुख्य बाजार में किया गया। इस प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा प्रदेश के तेजतर्रार कांग्रेसी नेता करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक उदयभान, ललित नागर, पूर्व पार्षद जगन डागर सहित सैकडोंं की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

इससे पूर्व बल्लभगढ की अनाज मंडी स्थिति जिला ब्राह्मण धर्मशाला में कांग्रेस के सभी कांगेसी नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में एकत्रित हुए तथा फिर जलूस के रुप में ब्राह्मण धर्मशाला से मुकेश कालोनी होते हुए मोहना रोड के गुप्ता होटल चौक से मुख्य बाजार में प्रवेश किया तथा महाराजा अग्रसैन चौक पर समाजवाद के प्रर्वतक महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर मुख्य बाजार होते हुए बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मर्ल्यापण कर इस प्रदर्शन को समाप्त किया गया। प्रदर्शन के दोरान कांग्रेसी नेता अपने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे।

इस से पूर्व ब्राह्मण धर्मशाला में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओ के विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते प्रदेश के पूर्व मंत्री व तेजतर्रार नेता करण सिंह दलाल ने कहा कि आज देश में अराजकता की स्थिति है तथा अब जो हालत देश व प्रदेश में बन रहे हैं और आज जिस प्रकार से हजारों की संख्या में राजा नाहर सिंह व राजा बल्लू की नगरी के लोग गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में यहां पर एकत्रित हुए हैं उसके बाद इन भाजपा की सरकारों का पतन तय है। उन्होंंने कहा कि वर्तमान सरकारों में अव्यवहारिक कानून बनाने का ठेका सा लिया है, उनके अनुसार देश का कानून है कि किसी स्थान पर 15 साल से रहने वाले व्यक्ति को वहां का रिहायशी प्रमाणपत्र मिलेगा, लेकिन हरियाणा सरकार ने इसको पांच साल कर दिया है ताकि पडोसी राज्यों के अपने समर्थकों का रिहायशी प्रमाणपत्र बनवा कर उनको यहां पर नौकरी दी जा सके!

उन्होंने कहा कि आज सरकार हरियाणा के लोगों को निजि क्षेत्रो में 75 प्रतिशत नौकरी देने की बात कर रही है जबकी इस कानून में भी फरीदाबाद गुरुग्राम जैसे जिलों के किसानों के साथ अन्याय किया गया है, क्योकि जिन किसानों ने अपनी जमीन कारखानों को दी उनके बच्चों को इस कानून के अनुसार केवल दस प्रतिशत ही नौकरी मिलेंगेंी और शेष प्रदेश को 65 प्रतिशत नौकरी?

करण दलाल ने कहा कि आज जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है तथा अब इस सरकार का पतन तय है, उन्होंने अपने अंदाज में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लाखों मतदाताओं को उलहाना दिया कि आज भी प्रदेश में केवल फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कारण सरकार है पर अब गलती मत करना तथा अगली सकरार निश्चित तौर पर कांग्रेस की बनने जा रही है। उन्होंने आह्वान किया युवाओं का कि आज जिस प्रकार से गिरीश भारद्वाज ने मेहनत कर हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर सरकार की गूंगी वहरी सरकार के कानों में जनता की आवाज पहुंचाने का काम किया है वह युवाओं के लिए सीख है तथा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज जिस प्रकार से गिरीश पर बल्लभगढ की जनता ने विश्वास किया है उसके बाद यह तय है कि गिरीश एक दिन जनता के आर्शीवाद से इस क्षेत्र को नेतृत्व करेगा।

इस मौके पर पूर्व विघायक उदयभान तथा ललित नागर ने भी जमकर भाजपा सरकारों पर हमला बोला तथा उन्होंने कहा आज पूरा हरियाण इस सरकार की कारगुजारियों से परेशान हैँ, दोनों पूर्व विधायकों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है तथा तभी जनता को राहत मिलेगी। उन्होेंने कहा कि आज भी भाजपा की केन्द्र व राज्यों की सरकारों ने कुछ नहीं किया बल्कि कांग्रेस के किए गए कामों पर श्रेय लेने का काम वर्तमान भाजपा की सरकार कर रही है। दोनों विधायकों ने कहा कि आज आज प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है क्योंकि वर्तमान प्रदेश सरकार हर कदम पर फेल रही है। दोनों विधायको के अनुसार यही कारण है कि आज बल्लभगढ में इतनी भारी संख्या में लोगों का हजूम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए उमडा है।

उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए प्रदर्शन के आयेजक युवा कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि अब बल्लभगढ क्षेत्र की जनता इस सरकार की कारगुजारियों से इतनी तंग आ गई है कि आज आम हजारों की संख्या में लोग इस सरकार का विरोध करने के लिए तैयार हो, उन्होंने नेताओं को बताया कि आज सत्ता से जुडे लोग सुबह से ही इस प्रदर्शन में आने लोगो को तरह तरह के प्रलोभन देकर रोकने का काम कर रहे हैं पर अब बल्लभगढ की जनता मन बना चुकी है कि वह न रुकेगी न इस सरकार की सुनेगी तथा इस सरकार को उखाड फेंक कर ही दम लेगी, यही कारण है कि यह विशाल जनसमूह आदरणीय करण सिंह दलाल, ललित नागर व उदयभान जी के नेतृत्व में प्रदेश की इस गूंगी बहरी सरकार के कान खोलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया कि आज उन्होंंने कांग्रेस मे विश्वास व्यक्त करते हुए सरकार को यह बताने का काम किया है कि बल्लभगढ की जनता प्रलोभन में नहीं आएगी। इस मौके पर मास्टर गंगा ििवष्णु, मोती लाल, नरेन्द्र पुजारी, चंद्रभूषण एडवोकेट, चौधरी रामरतन, देवेन्द्र दीक्षित, उमेश कौशिक, विनोद डागर ,राजू धारीवाल, अश्वनी कौशिक, हबीव प्रधान, शाकीर खान, एडवोकेट अरविंद, महावीर, प्रवीण सुभाष कालोनी, धर्मेन्द्र लाम्बा, चनण परशवाल, प्रवीण लाम्बा, चौधरी फोरन सिंह, पाली सरदार, परमिन्द्रर चावला कालोनी, मनीष भाटी आदर्श नगर सहित सैकडों की संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!