गैंगस्टर अशोक राठी के शूटर ने करवाई थी जिम संचालक की हत्या !

गुरुग्राम 14 मई। दो दिन पहले जिम संचालक की हत्या मामले में पुलिस ने पूर्व में गैंगस्टर रहे अशोक राठी के शूटर धीरज उर्फ धीरू को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। दरअसल मृतक मंजीत जिम संचालन के अलावा न्यूज़ पेपर वेंडिंग के काम से भी जुड़ा था और इसी काम में हिस्सेदारी को लेकर हत्यारोपी धीरज यादव मंजीत पर दबाव बनाने में जुटा था। इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ा के धीरज उर्फ धीरू ने मंजीत की हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। एसीपी क्राइम की माने तो मंजीत हत्याकांड में हत्यारोपी धीरज को गिरफ्तार किया गया है जबकि वारदात में शामिल 3 से 4 अन्य बदमाशों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस की मानें तो शुरुआती पूछताछ में मंजीत और धीरज दोनों ही हत्या मामले का ट्रायल भुगत रहे थे। तभी भोंडसी जेल में ही न्यूज़ पेपर्स वेंडिंग को लेकर विवाद इतना गहराया की दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए।

एसीपी क्राइम की माने तो जेल में हुए विवाद और झगड़े का गैंगस्टर अशोक राठी ने बीच बचाव कर दोनों में दोस्ती करवाई, लेकिन मंजीत यादव ने जेल से बाहर आते ही तमाम वायदों से मुकर गया। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह की माने तो गैंगस्टर अशोक राठी की हत्या के बाद धीरज उर्फ धीरू गैंग का सरगना बनने की कवायद में जुटा था और बिखरे गैंग को एकत्र कर वर्चस्व बनाने में जुटा था।

पुलिस की माने तो मंजीत की हत्या से कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच काफी तीखी नोकझोक भी हुई। जिसके बाद गैंगस्टर के शूटर ने मंजीत की गोलियों से छलननी कर हत्या करवा दी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुटी है। पुलिस की मानें तो इस हत्या की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!