जननायक जनता पार्टी ने सेक्टर-16 सर्किट हाऊस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला फरीदाबाद कार्यकारिणी की घोषणा की

फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़, जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, युवा जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी, जिला प्रवक्ता अनिल खुटेला ने फरीदाबाद सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़ ने बताया कि जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, हरियाणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह से विचार विमर्श करने के बाद 40 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानिक मोहन शर्मा, जिला प्रवक्ता अनिल खुटेला एवं साहब सिंह विर्क, विजय चंदीला, ईश्वर सिंह, चरण सिंह डागर, राजकुमार तंवर, रविंद्र चंदेला, राजेश भारद्वाज, गगन सिसोदिया उपाध्यक्ष, प्रधान महासचिव राजेश रावत, महासचिव हरिराम किराड़, नरेश भाटी, कुलदीप तंवर एवं विक्की राम, ओमवीर तेवतिया, कृष्ण सूर्यवंशी, सीताराम, सनी खंडेलवाल, संजय गणोहत्रा, प्रेमपाल और विकास चंदीला को सचिव, सनी पराशर, पुरुषोत्तम यादव, कपिल नेगी, कृष्ण कपासिया, मनमोहन मंगला, योगेश भूरा, जसवीर सिंह, जितेंद्र रंधावा, रोहित भड़ाना को सहसचिव नियुक्त किया है।

वहीं जिला कोषाध्यक्ष गगन अरोड़ा एवं प्रचार सचिव गौरव शर्मा के साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिल उपाध्याय, सुदेश ग्रोवर, भूपेंद्र सिंह, पावईया, नरेंद्र मलिक, प्रमोद कौशिक, राजकुमार, संजय पी. डी.श्रीवास्तव को जिला कार्यकारिणी की तरफ से नियुक्त किया गया है।

कृष्ण जाखड़ ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे बखूबी निभाएंगे और पार्टी के प्रचार प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं आगामी नगर निगम एवं ग्राम पंचायत चुनावों में पार्टी को इसका फायदा भी मिलेगा। इस मौके पर प्रेम कृष्ण आर्य, मनिक मोहन शर्मा, युवा हल्का अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!