जिला बार एसोसिएसन की नवनिर्वाचित टीम का किया गया स्वागत

फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएसन की नवनिर्वाचित टीम के वरिष्ठ उप-प्रधान तरूण भारद्वाज, वरिष्ठ कार्यपालक पुस्तकाल्य कुलदीप जोशी, कार्यपालक पुस्तकाल्य चन्दन भारत के निर्वाचित होने पर निर्वाचित टीम को अपना समर्थन व अपना आर्शिवाद देने पर वकीलो की सीटो व चैम्बर्स में जाकर आभार व धन्यवाद व्यक्त किया और इस खुशी में बार काउसिंल पंजाब एण्ड हरियाणा के पूर्व सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ ने मीठाई बांटी और उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
जिला बार एसोसिएसन के पूर्व प्रधान विवेक रावत ने कहा कि जिस प्रकार सभी वकील साथियो ने निर्वाचित टीम को अपना समर्थन व आर्शिवाद दिया है, वह उनकी आकांक्षा व आशाओं पर खरे उतरेंगे तथा बार की तन मन धन से सेवा करेगे। बार व बैंच के बीच मधुर सम्बन्ध बनाने की पूरी कोशिश करेगे और पूरी टीम वकीलो के लिए काम करती रहेगी। वकीलो के लिए चैम्बर्स व आरओ का पानी व सफाई का पुरा ध्यान दिया जाएगा और बरसात के समय में वकीलो को टीन शैडो से कोर्ट परिसर में जाने मे बडी परेशानी होती है इसके लिए टीन शैडो से कोर्ट परिसर में जाने के लिए टीन शैड की गली बनाई जाएगी जिसमें वकील व अन्य बारिश के पानी में भीगे नहीं।
इस मौके पर भारत चंदीला, ओ पी यादव, सतबीर शर्मा, महेश शर्मा, विपिन यादव, संजय दीक्षित, विजय यादव, कमल भाटी, जितेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र दलाल, मोहित नैन, लक्ष्मण तंवर, ओमदत्त कोशिश, सुधीर चपराना, पवन कोशिक, विनोद कौशिक, सजय दलाल, मुविन खान, अफाक खान, सागर नागर, प्रदीप, कपील तिवारी, गोरव चौहान, मनोज, आशिष, बिल्लू धनखड़ व अन्य अधिवक्ता मौजुद थे।



