जीवा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

फरीदाबाद 25 जनवरी। फरीदाबाद सैक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने कार्यक्रम का प्रारंभ देश भक्ति से ओत-प्रोत एक सुविचार से किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्ïदेश्य छात्रों को देश भक्ति की भावना से परिपूर्ण करना एवं गणतंत्र के मुख्य उद्ïदेश्यों से अवगत कराना है। भारत देश गणतंत्र देश है जहाँ देशवासियों को उनके विकास एवं उनकी उन्नति के लिए अनेक अधिकार प्रदान किए गए हैं जिससे देश के प्रत्येक नागरिक का सर्वांगीण विकास हो साथ ही यह समझाया गया कि भारत की संस्कृति भी अखंड है। कार्यक्रम में भारत के संविधान को बहुत ही अच्छे व सुंदर ढंग से दर्शाया गया।

कक्षा नौवीं की अकांशा ने अपने संविधान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। नन्हें-मुन्नें बच्चों ने सुंदर देश-भक्ति के गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत एक लघुनाटिका भी प्रस्तुत की गई जिसमें देशवासियों के मौलिक अधिकारों के साथ-साथ काव्यों का भी वर्णन किया गया। साथ ही एक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई, नृत्य के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। वहीं विभिन्नता में भी एकता व संस्कृति की संपन्नता को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने उद्ïदेश्य को स्पष्टï किया कि भारत में अलग-अलग संस्कृति, धर्म व भाषा बोली जाती है, परन्तु इतनी विभिन्नताओं में भी एकता एवं प्रेम कायम है।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने उपस्थित सभी छात्रों एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भारत माता की संतान हैं और एक परिवार के सदस्य हैं। सर्वप्रथम हमें परिवार के प्रति काव्यों की भावना के लिए सोचना चाहिए। अपने अधिकारों का प्रयोग भी एक मर्यादा में रहते हुए करना चाहिए। यदि हम अधिकार और कर्îाव्यों में संतुलन बनाए रखेंगे तो अवश्य ही यह संतुलन हमारे देश के लिए लाभकारी सिद्घ होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!