तिलपत के सुप्रसिद्ध सूरदास मंदिर में विराजमान भगवान श्री राधे कृष्ण को समर्पित किया पवित्र यमुना जल

फरीदाबाद : यमुना रक्षक दल के तत्वावधान में हथिनी कुण्ड से लाए गए पवित्र यमुना जल को तिलपत के सुप्रसिद्ध सूरदास मंदिर में विराजमान भगवान श्री राधे कृष्ण को समर्पित किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी नारायण दास महाराज को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह, प्रोत्साहन मंच के महासचिव बी पी सिंह तथा श्री वैदिक धर्मसभा के प्रधान भगत सिंह विकल ने संयुक्त रूप से पवित्र यमुना जल सादर समर्पित किए। इस अवसर पर सूरदास मंदिर कमेटी के प्रधान ललिता प्रसाद तथा मुनिराम सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी कौशल किशोर महाराज तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह हथिनी कुण्ड जाकर हरियाणा सरकार के निवर्तमान पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के सौजन्य से दस हजार लीटर पवित्र यमुना जल लेकर आए हैं। यमुना रक्षक दल के इस मिशन के तहत फरीदाबाद के प्रसिद्ध मंदिरों में जहाँ भगवान श्री राधे-कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है हथिनी कुण्ड से लाया गया पवित्र यमुना जल भेंट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!