थैलीसिमिया बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित

फरीदाबाद । कोविद 19 महामारी के चलते थैलीसिमिया बच्चों के लिए श्री बलराम मानव सेवा ट्रस्ट एवं श्री हरि मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा इस मुश्किल की घड़ी में जरूरतमंदों के लिये रक्तदान शिविर का आयोजन गांधी कॉलोनी, राजकीय विद्यालय, आईटीआई रोड, फरीदाबाद पर किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन कुमार सिंगला ने पधारकर सभी रक्त दाताओं को प्रोत्साहित किया और उनके कार्य की सराहना की जिसमें लगभग 40 यूनिट रक्तदान हुआ।
ट्रस्ट के प्रधानों ने कहा हम उन सभी रक्तदाताओं को दिल से सेल्यूट करते हैं जिन्होंने इस महामारी के दौरान भी आकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर को लगाने में बादशाह खान अस्पताल और रोटरी ब्लड बैंक का सहयोग रहा। इस रक्तदान शिविर में प्रियंका भारद्वाज, अमित कक्कड़, वन्दना ऋषि, जितेंद्र ऋषि, ममता अरोडा, हिमांशु शर्मा, दिनेश अरोडा, प्रीति शाह, भाई प्रीतम सहयोगी रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य सहायक वसीम अकरम और राजू बेदी थे। इस शिविर में सचिन तंवर, संजीव कुशवाहा, अशोक डी स्टार, विमल खंडेलवाल आदि भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ समाजसेवी विमल खंडेलवाल ने सभी को मास्क भी बांटे।



