दक्ष फाउंडेशन ने जाट समाज, फरीदाबाद के सहयोग से सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल के लिए इनीशिएटर लगाया

फरीदाबाद, 20 जनवरी ! दक्ष फाउंडेशन ने जाट समाज, फरीदाबाद के सहयोग से कमिश्नरेट फरीदाबाद के तीनों महिला थानों में महिला कर्मचारियों के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल के लिए इनीशिएटर लगाया। जिसका विधिवत रूप से डॉ अंशु सिंगला डीसीपी हेडक्वार्टर ने एनआईटी महिला थाना, सेक्टर 21A में उद्घाटन किया। एचएस मलिक महासचिव जाट समाज ने मुख्य अतिथि डॉ अंशु सिंगला को स्मृति चिन्ह भेंट किया। दक्ष फाउंडेशन के निदेशक ने मुख्य अतिथि को पौधा देकर स्वागत किया। इस दौरान धारणा यादव एसीपी क्राइम अगेंस्ट वूमेन, इंस्पेक्टर गीता, इंस्पेक्टर सुनीता, इंस्पेक्टर इंदु बाला व अरुण गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। अरुण गुप्ता ने उपस्थित महिला कर्मचारियों और अधिकारियों को मशीन के बारे में विस्तार से बताया।



