दिल्ली के मजनू के टीले गुरुद्वारे के पास पाकिस्तान से आकर रह रहे सैकड़ों शरणार्थियों को राशन व स्टेशनरी की वितरित

फरीदाबाद/दिल्ली : मानव सेवा ही नारायण सेवा है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और मानव की सेवा से भगवान भी प्रसन्न होते हैं। भारतीय संस्कृति की भी यही पहचान है कि संकट में आए हुए मानव की ही नहीं पशु-पक्षियों की भी हर भारतीय मदद के लिए उठ खड़ा होता है इसलिए हमें गरीब बेसहारा और मजबूर लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

यह बात कार्यक्रम संयोजिका प्रतिभा तिवारी ने दिल्ली के मजनू के टीले गुरुद्वारे के पास पाकिस्तान से आकर रह रहे सैकड़ों शरणार्थियों को क्रिप्टो रिलीफ इंडिया के प्रेम नेलवाल व राधिका नेलवाल के सौजन्य से मुफ्त राशन किट तथा बच्चों को स्टेशनरी आदि वितरित करते हुए कही। कार्यक्रम में समाजसेवी अभिषेक तिवारी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपस्थिति जनों को संबोधित करते हुए समाजसेविका प्रतिभा तिवारी ने कहा कि संस्था की ओर से अब तक वह 4200 से अधिक लोगों को खाद्य राहत सामग्री वितरित की जा चुकी हैं और 6000 से अधिक लोगों को दूसरे चरण में वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री में 21 किलोग्राम का एक किट है, जिसमें आटा, दाल, चावल, मसाले, चीनी तथा तेल जैसी आवश्यक खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को इस तरह राहत सामग्री वितरित करना बेहद जरूरी है ताकि वे इस कठिन समय में अपना जीवन निर्वाह ठीक प्रकार कर सकें। वहीं बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई ताकि उनकी पढ़ाई में कोई व्यवधान पैदा न हो।

इस सेवा कार्य में गुरमीत सिंह खुराना, परमवीर सिंह, राकेश मिश्रा, भव्या मिश्रा, रामा बत्रा, रीना शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, देव शर्मा, जसविन्द्र सिंह (ट्विंकल), नूतन सिंह तथा चित्तरंजन तिवारी ने अपनी भागीदारी दर्शाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!