दिवाली पर नहीं फोड़ पाएंगे पटाखे, सरकार ने लगाया पूरी तरह बैन!

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी और बताया कि इस साल भी दिवाली पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। बता दें कि इस साल 4 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘पिछले 3 साल से दिवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।’

व्यपारियों से अपील : मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पिछले साल व्यापारियों द्वारा पटाखों के भंडारण के पश्चात प्रदूषण की गंभीरता को देखत हुए देर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया, जिससे व्यापारियों का नुकसान हुआ था. सभी व्यापारियों से अपील है कि इस बार पूर्ण प्रतिबंध को देखते हुए किसी भी तरह का भंडारण न करें।’

बता दें कि पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैन के मामले एनजीटी के आदेश में दखल देने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि एनजीटी के आदेश में ही स्पष्ट है कि जिन इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब होगी, वहां पटाखों की बिक्री और चलाने पर बैन रहेगा। जिन इलाको में एयर क्वालिटी बेहतर है, वहां इजाजत दी जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेशों के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!