नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 80 हजार की ठगी करने वाले 2 आरोपियो को थाना पल्ला पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी सेन्ट्रल मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियो को थाना पल्ला प्रबंधक की टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में मनू और शिवा का नाम शामिल है। आरोपी मनू बिहार के भोजपुर जिले का तथा वर्तमान में बदरपुर बॉर्डर दिल्ली का तथा आरोपी शिवा दिल्ली के प्रहलादपुर का रहने वाला है। आरोपी शिवा की बदरपुर बॉर्डर पर जूतों की दूकान है। आरोपी मनू करीब 1 महिने पहले जूते लेने आया था। जिससे दोनों की आपस में जान पहंचान हो गई। आरोपी मनू ने सीपीडब्लूडी का फर्जी आई कार्ड बनाकर लोगो से नौकरी और सीपीडब्लूडी में टैंडर दिलाने के नाम पर ठगी करते है। इसी प्रकार आरोपियो ने सैक्टर-91 फरीदाबाद में रहने वाले राम सरन के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए थे। पीडित की शिकायत पर 25 अगस्त को ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। थाना पुलिस ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से मनू को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी के दूसरे साथी शिवा को 30 अगस्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने पीडित के द्वारा पुलिस को दी गई आई-कार्ड की फोटोकॉफी की सीपीडब्लूडी विभाग से जांच कराई जो फर्जी पाया गया। दोनो आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!