पीएम किसान हितग्राहियों तथा अन्य किसानों को केसीसी प्रदान करने के लिए 24 अप्रैल से 01 मई तक चलेगा स्प्रिंट अभियान

  • अभियान की शुरुआत 24 अप्रैल को जिले भर में विशेष ग्राम सभा आयोजित करके भी की जाएगी प्रदान
  • अभियान के तहत सामान्य केसीसी के साथ-साथ पशु पालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन केसीसी भी प्रदान किए जाएंगे

फरीदाबाद, 22 अप्रैल। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने जिला के सभी किसानों से आह्वान किया कि जो भी किसान अभी तक केसीसी की सुविधा से वंचित रह गए हैं, वह 24 अप्रैल से 01 मई 2022 तक चलाए जाने वाले स्प्रिंट अभियान के तहत अपनी केसीसी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अपने ग्राम सचिव, सरपंच, नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर केसीसी कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में भी पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार फरीदाबाद जिले में यह स्प्रिंट अभियान 24 अप्रैल 2022 से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य में जिला प्रशासन और बैंको की संयुक्त भागीदारी रहेगी।

श्री यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत ऐसे पीएम किसान हितग्राही एवं किसान जिनके पास केसीसी की सुविधा नहीं है, उन्हें यह बैंकों द्वारा यह सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अभियान की शुरुआत 24 अप्रैल 2022 को जिले भर में विशेष ग्राम सभा आयोजित करके भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस ग्राम सभा में जिन हितग्राहियों का केसीसी नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड बैंकों द्वारा दिया जाएगा जिसमे सामान्य केसीसी के साथ साथ पशु पालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन केसीसी भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेवाई, अटल पेंशन योजना आदि से भी जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!