पुलिस चौकी सेक्टर 11 की टीम ने वी केयर सामाजिक संस्था की मदद से 35 परिवारों को सूखा राशन बांटा

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस गरीब लोगों के घरों तक सुखा राशन पहुंचा रही है। आपको बताते चलें कि प्रभारी पुलिस चौकी सेक्टर 11 को सूचना मिली कि रामनगर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, संजय नगर व मिलहार्ड कॉलोनी में कुछ ऐसे 30-35 असक्षम परिवार रह रहे हैं, जो लोकडाउन लगने के कारण मजदूरी ना मिलने से राशन की कमी से जूझ रहे हैं जो बहुत ही तंगहाली में अपना जीवन बसर कर रहे हैं।
जिस संबंध में प्रभारी चौकी और उनकी टीम द्वारा वी केयर सामाजिक संस्था की मदद लेकर उन गरीब परिवारों के लिए करीब 30-35 राशन के पैकेट तैयार किए गए। जिनमें आटा, चावल, दालें, चीनी, सरसों का तेल व नमक, हल्दी, मिर्च शामिल थे। करीब 10 दिन का राशन अपनी टीम सहित कालोनियों में जाकर सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए उन गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया।



