पुलिसकर्मियों की मदद राशि में कटौती, अब मिलेंगे बस 10 हजार !

नई दिल्ली ! दिल्ली पुलिस में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मदद की राशि में कटौती कर दी गई है पहले दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को संक्रमण हो जाने पर एक लाख रुपए देने की घोषणा की थी मगर अब यह राशि घटाकर दस हजार कर दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अब पुलिस के लोगों में भी संक्रमण बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक 250 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। अप्रैल में 25-30 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस कल्याण सोसाइटी से कर्मियों को एक-एक लाख रुपये देने का निर्णय लिया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि हाल ही में एक बैठक आयोजित की गई थी और यह निर्णय लिया गया कि कर्मियों को दी जाने वाली राशि घटाई जाए। कई पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं और ऐसे मामलों में समान रूप से राशि वितरित होनी चाहिए। इसलिए राशि को एक लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया। ज्यादातर पुलिसकर्मियों का इलाज सरकारी अस्पताल में हुआ है और विभाग दवाई और उनके इलाज में मदद कर रहा है। इसी बीच कोविड-19 से जान गंवाने वाले एक पुलिस अधिकारी को सात लाख की जगह 10 लाख रुपये दिए गए हैं। दिल्ली के उत्तरपश्चिमी जिले के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात एक कांस्टेबल की मौत के बाद यह कदम उठाया गया था।

अब तक 250 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं
अप्रैल में 25-30 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!