पुलिसकर्मी पर लगा नाबालिग से बलात्कार का आरोप !

बिजनौर (उप्र), 1 नवंबर ! बिजनौर में एक पुलिसकर्मी पर एक नाबालिग लड़की के बलात्कार का आरोप लगाया गया है। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है और पुलिसकर्मी मनोज रस्तोगी मदद करने के लिए उसके घर आता रहता था। उस समय वह शहर कोतवाली में तैनात था।

महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान रस्तोगी ने 11 सितंबर को उसकी नाबालिग बेटी को घर में अकेला पाकर उससे बलात्कार किया। महिला के अनुसार, थाने में किसी ने उसकी बात नहीं सुनी, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी और तब जाकर पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी इस समय मुरादाबाद में तैनात है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!