फरीदाबाद : आंगनवाड़ी संस्था ने चलाया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान

फरीदाबाद । फरीदाबाद के फतेहपुर चंदेला में आंगनवाड़ी संस्था की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान चलाया गया] जिसके तहत आज के दिन जन्मी बेटियों का केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। इसके साथ ही वहां मौजूद महिलाओं को बेटा और बेटी में कोई भेदभाव न करने की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में फतेहपुर चंदेला के पार्षद सतीश से भी मुलाकात की गई और उन्हें लिंगानुपात से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर स्मिता धीमान की विशेष भूमिका रही। इसके आलावा नीलम, पूनम, सुनीता और तरूना ने इस कार्य को सफल बनाने अपनी भागेदारी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!