फरीदाबाद में दंपती की गोली मार कर हत्या !

फरीदाबाद, 12 अगस्त ! फरीदाबाद जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक दंपती की उनके घर में गोली मार कर हत्या कर दी । पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुखबीर (27) और उसकी पत्नी मोनिका (26) के शव मंगलवार देर रात बरामद किए गए। उन पर गोलियों के निशान थे । जिले के जासना गांव में उनके घर के एक कमरे में रक्त रंजित शव पड़े थे । पुलिस ने बताया कि दंपती को गोली मारने से पहले उनके हाथ बांध दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि हत्या की जानकारी तब हुयी जब दूधवाला उनके घर दूध देने गया । आम तौर पर मोनिका दूध लेने आती थी । जब वह कुछ समय तक नहीं आयी तो दूधवाला अंदर गया और दोनों शवों को देखा । बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गयी । उन्होंने बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुयी वहां का सीसीटीवी फुटेज एकत्र किया गया है, चार संदिग्धों को उस इमारत से निकलते हुये देखा जा रहा है जहां ये दंप​ती रहते थे ।

तिगांव पुलिस थाने के निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया, ‘घर से कुछ सामान गायब है । आलमारी खुली थी और चीजें बिखरी हुयी थीं । इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!