फरीदाबाद : रेडीयो महारानी के निर्देशक मुकेश गंभीर को किया सम्मानित

फरीदाबाद 25 अगस्त। बेटी बचाओ अभियान की टीम ने रेडीयो महारानी के निर्देशक डा. मुकेश गंभीर को समाजसेवा सम्मान से सम्मानित किया। राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि डा. मुकेश गंभीर शहर के रेडीयो एफ एम के जनक हैं और इन्होने एफ एम रेडीयो के जरिये शहर की कई महान समाजसेवी हस्तीयों के सामाजिक कार्यों को शहरवासीयों तक पहुंचाया ।

डा. मुकेश गंभीर ने कहा कि रेडीयो महारानी के मालिक बी आर भाटिया जो कि स्वमं जाने माने समाज सेवी हैं उन्होने यह एफ एम रेडीयो समाजसेवीयों और शहर के ऊभरते कलाकारों की कला को समाज तक पहुंचाने के लिये किया है और उनका उदेश्य रेडीयों महारानी को अलग पहचान देना है। डा. मुकेश ने बटी बचाओ अभियान की टीम व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन्होने आज़ादी के शहज़ादे व बेटी बचाओ अभियान दोनों संस्थाओं के द्वारा शहर की पहचान देश में करवाई है यह दोनो संस्थायें महान कार्य कर रही हैं। इस मौके पर डा. मुकेश गंभीर, एस के सुखीजा, संजय चौधरी व हरीश चन्द्र आज़ाद मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!