महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही परचम : शालिनी मेहता

  • पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट ने किया महिला पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों को किया सम्मानित

फरीदाबाद : पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट संस्थापक शालिनी मेहता की तरफ से महिला पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली और जिला संयोजक व्यायसायिक प्रकोष्ठ भाजपा विमल खंडेलवाल, पूर्व पार्षद विधानसभा 89 के नरेश नम्बरदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके महिला पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों का सम्मान किया गया।

इस सम्मान समारोह का आयोजन करने वाली शालिनी मेहता ने कहा कि महिला पत्रकार एसोसिएशन में मौजूद सभी पत्रकारों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही। उन्होंने कहा कि वह भी बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है ताकि समाज की आने वाली पीढ़ी शिक्षित हो सके।

वहीं इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि महिला पत्रकारों की एसोसिएशन ऐसी है, जोकि फरीदाबाद से शुरू की गई है। यह हरियाणा की पहली महिला पत्रकार एसोसिएशन है। ऐसे में हमें गर्व है, कि इन्हें सम्मानित करने का मौका मिला।

वहीं विमल खंडेलवाल ने कहा कि हरियाणा की पहली महिला पत्रकार एसोएिशन बनाने के लिए सभी को बंधाई। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों का यह सराहनीय कदम है।

पूर्व पार्षद नरेश नम्बरदार ने कहा कि सभी पत्रकारों को निपक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए। उन्होंने भी सभी को बंधाई दी। अंत में सभी ने हर सम्भंव मदद का वायदा किया। जिस पर महिला पत्रकार एसोसिएशन की प्रेजीडेंट पूजा शर्मा ने उन्हें निपक्ष पत्रकारिता करने का वायदा किया और इस एसोसिएशन को आगे बढ़ाने के साथ ही हर कदम पर सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।

इस मौके पर महिला पत्रकार एसोएिशन की प्रेजीडेंट पूजा शर्मा, सीनियर वाईज प्रेजीडेंट कविता, ट्रेजरार उषा शर्मा, प्रवक्ता मानसी अरोड़ा, ज्योइंट सैकेट्री कोमल गुप्ता और ज्योइंट ऑर्गेनाईजर सैकेंट्री पूजा भारद्वाज, एडवाईजर पूजा राठौर, विशेष कार्यकारिणी सदस्य आरती, मीनू, गौरी, दीपा, ज्योति सिंह, शालू, पूजा समेत अन्य सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!