महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन बेहतर कार्य कर रहा है : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद (बल्लभगढ)। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में लोगों की समस्याओं को दूर करना उनका परम धर्म और कर्तव्य है। क्योंकि बल्लभगढ़ की जनता की बदौलत वह आज हरियाणा की बड़ी पंचायत में कैबिनेट मंत्री के पद मिला हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बात स्थानीय अहीर बाङा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करके कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपने सम्बोधन में कही। “बदलाव हमारी कोशिश है” ट्रस्ट के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंच से घोषणा करते हुए यह भी कहा है कि बल्लभगढ़ शहर से वीटा प्लांट को बाहर ग्रामीण क्षेत्र में ले जाने की योजना तैयार की जा रही है। उसके बाद प्लांट की जमीन पर स्कूल कॉलेज और स्टेडियम बनाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री आदरणीय मनोहर लाल से मांग करेंगे, ताकि शहर वासियों को इलाज के लिए आधुनिक तकनीक सुविधाओं का  अस्पताल और युवाओं को खेलने के लिए स्टेडियम तथा बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल की सौगात मिल सके। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंच से कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि बल्लभगढ़ की युवा पीढ़ी के लिए खेलने के लिए स्टेडियम भी बल्लभगढ़ के शहर में बनाएंगे। इसके अलावा एक अस्पताल ओर बेहतर शिक्षा की मांग को देखते हुए और  भी मॉडल स्कूल बनवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कॉलेज और मॉडल स्कूल दिए अधिकारियों के बैठने के लिए लघु सचिवालय जैसी बड़ी सौगातें भी दी है। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां बताते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन बेहतर कार्य कर रहा है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ की जनता के साथ कोई अन्याय नहीं होने नही देगे। कार्यक्रम में पहुंचने पर बदलाव ट्रस्ट की प्रधान सुषमा यादव सहित पूरी टीम ने  कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत कर उनका गर्म जोशी से अभिवादन किया। कार्यक्रम में पार्षद दीपक यादव, पूर्व पार्षद राजेन्द्र अग्रवाल, रोटरी क्लब टूलिप से मीनू गुप्ता, अनिता यादव,  बबिता, श्याम सुंदर यादव, देवेंद्र शर्मा, शिक्षाविद दीपक यादव लखन बेनीवाल, मुनेश नरवाल  ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र बबली, कौशल पंडित सहित कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!